महाराष्ट्र के मुंबई-नागपुर समृद्धि हाईवे पर 50 से ज्यादा कार-ट्रक और अन्य गाड़ियां पंचर हो गईं। इससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया और लोग रात भर फंसे रहे। दरअसल, रोड पर लोहे का बोर्ड का पड़ा था, जिसके ऊपर से ये गाड़ियां निकलती रहीं और पंचर हो गईं। घटना 29 दिसंबर को रात करीब 10 बजे वाशिम जिले के मालेगांव और वनोजा टोल प्लाजा के बीच हुई। यहां से गुजर रहे कार और ट्रक अचानक से पंचर होने लगे। पुलिस ने कहा कि बोर्ड गलती से गिरा या जानबूझकर फेंका गया…
Read More