स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा मंगलवार को मद्रास हाईकोर्ट में पेश हुए। उन्होंने दावा किया कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। इसलिए उन्हें ट्रांजिट अग्रिम जमानत दी जाए। कामरा के दावे पर जस्टिस सुंदर मोहन ने उन्हें वनूर कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया। जहां से कामरा को ट्रांजिट अग्रिम जमानत मिली गई। इससे पहले 28 मार्च को हाईकोर्ट ने कामरा को 7 अप्रैल तक की अग्रिम जमानत दी थी। ट्रांजिट अग्रिम जमानत किसी आरोपी को उसके वर्तमान अधिकार क्षेत्र में गिरफ्तारी से बचाती है यानी अंतरिम सुरक्षा देती है। चाहे उसके खिलाफ FIR उसके गृह राज्य के बाहर दर्ज की गई हो। कामरा वर्तमान में तमिलनाडु में हैं। उनके खिलाफ महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के खिलाफ टिप्पणी के आरोप में मुंबई के खार थाने में केस दर्ज है। इससे पहले 31 मार्च को मुंबई पुलिस कामरा के शिवाजी पार्क स्थित घर पहुंची थी। पुलिस के घर पहुंचने को लेकर कामरा ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया था। कुणाल ने अपने एक्स हैंडल पर अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा था- ऐसे पते पर जाना…
Read More