कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को अलग-अलग राज्यों में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी होने के आरोप लगाए। 1 घंटे 11 मिनट तक उन्होंने 22 पेज का प्रेजेंटेशन दिया। इस प्रेजेंटेशन में उन्होंने हरियाणा का भी 1 मिनट तक जिक्र किया। स्क्रीन पर हरियाणा का मैप दिखाते हुए राहुल गांधी ने कहा- ‘2024 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 8 सीटों पर महज 22,779 वोट से पूरा स्टेट हार गई।’ राहुल ने मैप पर कांग्रेस और भाजपा की जीती हुई सीटें भी दिखाईं। राहुल ने आगे कहा कि हरियाणा की एक विधानसभा में एक लाख वोट बढ़ गए। ऐसे में आप सोच सकते हैं कि यहां कितना फर्जीवाड़ा हुआ है। एक विधानसभा में ही 12 से 15% वोट बढ़ गए और यह वोट तब और अहमियत रखते हैं जब चुनाव में जीत-हार का अंतर 2 से 4% वोटों के बीच का हो। राहुल ने अपनी प्रेजेंटेशन में हरियाणा चुनाव हारने के पीछे चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया। हालांकि…
Read More
राहुल गांधी बोले
