9 जून को प्रधानमंत्री मोदी के शपथ लेने के साथ ही 18वीं लोकसभा का कामकाज शुरू हो गया। लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होगा। यह 3 जुलाई तक चलेगा। 10 दिन में कुल 8 बैठकें होंगी। शुरुआत के दो दिन प्रोटेम स्पीकर भर्तुहरि महताब नए सांसदों को शपथ दिलाएंगे। 26 जून को लोकसभा स्पीकर का चुनाव होगा। 27 जून को राज्यसभा का 264वां सत्र शुरू होगा। इसी दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लोकसभा और राज्यसभा में अभिभाषण देंगी। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी बोलेंगे। सत्र के आखिरी दो दिन अभिभाषण पर दोनों सदनों में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इस दौरान NEET परीक्षा में गड़बड़ी समेत अन्य मुद्दों पर हंगामे के आसार हैं। संसद सत्र के 8 दिनों में क्या-क्या होगा…
Read More