अगर आज लोकसभा चुनाव होते हैं, तो BJP के नेतृत्व वाले NDA को लोकसभा में 543 में से 326 सीटें मिल सकती हैं। इंडिया टुडे के ‘मूड ऑफ द नेशन’ (MOTN) सर्वे के मुताबिक, NDA अभी भी मजबूत स्थिति में है। हालांकि, उसकी लोकप्रियता में कमी के संकेत भी दिख रहे हैं। अभी चुनाव हुए थो भाजपा को 261 सीटें मिल सकती हैं। साल 2024 के लोकसभा चुनावों में NDA ने 293 सीटें जीती थीं। खुद BJP की सीटें 303 से घटकर 240 हो गई थीं। जनवरी के सर्वे से 26 सीटें कम NDA अब अपने 12वें साल में है। जनवरी में हुए पिछले MOTN सर्वे में NDA को 352 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था। इस बार का अनुमान पिछले सर्वे से 26 सीटें कम है। जनवरी के सर्वे की तुलना में इंडिया ब्लॉक की सीटों में कोई खास बढ़ोतरी होने की संभावना नहीं है। इस सर्वे में कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को 185 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है…
Read More