एक फरवरी को संसद में पेश किए जाने वाले बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 75 साल पुरानी परंपरा को तोड़ सकती हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बार अपने बजट भाषण के भाग-बी (Part B) में भारत की इकोनॉमी के भविष्य को लेकर विस्तृत विजन पेश कर सकती हैं। अब तक के केंद्रीय बजटों में अधिकांश अहम बातें भाग-ए (Part A) में होती थीं जबकि भाग-बी आमतौर पर टैक्स और नीतिगत घोषणाओं तक सीमित रहता था। एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इस बार के बजट के भाग-बी में सरकार की शॉर्ट टर्म प्रायोरिटीज और लॉन्ग टर्म के टारगेट दोनों को सामने रखा जा सकता है। इसमें 21वीं सदी के दूसरे चरण में प्रवेश कर रहे भारत की लोकल स्ट्रेंग्थ और ग्लोबल एंबीशंस पर जोर दिया जाएगा। भारत और विदेशों के अर्थशास्त्री इस बजट पर खास नजर बनाए हुए हैं…
Read More