रोहतक जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या के पीछे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पैसों के लेन-देन को लेकर हुए झगड़े में आरोपियों ने हिमानी की गला घोंटकर हत्या की है, जबकि हिमानी की मां ने पुलिस की इस थ्योरी को पूरी तरह से नकार दिया है। हिमानी की मां सविता का कहना है कि पैसों का लेन-देन हत्या की वजह नहीं हो सकता। हिमानी ने अपने कई दोस्तों को पैसे उधार दिए थे। अगर पैसों के लेन-देन की वजह से हत्या होती तो बहुत पहले ही हो चुकी होती। इस मामले में पुलिस उनसे कुछ छिपा रही है। पुलिस को बताना चाहिए कि उनकी बेटी हिमानी की हत्या के पीछे आरोपियों का मकसद क्या था। ऐसे में हिमानी की हत्या की वजह रहस्य बनी हुई है। पुलिस अपनी जांच के बारे में नहीं बता रही
हिमानी की मां सविता ने बताया कि पुलिस उन्हें कुछ नहीं बता रही। जांच के दौरान क्या सामने आया है…
Read More
हिमानी हत्याकांड के पीछे पैसे का लेनदेन वजह:मां बोली
