हिमाचल प्रदेश की मंडी से BJP की लोकसभा कैंडिडेट कंगना रनोट ने बीफ (गौमांस) खाने के विवाद पर सफाई दी है। कंगना ने कहा कि उन्होंने कभी गोमांस और अन्य किसी भी प्रकार के रेड मीट का सेवन नहीं किया। कंगना ने कहा कि उन्हें बदनाम करने के लिए आधारहीन अफवाहें फैलाई जा रही है। कंगना के बीफ खाने के पुराने बयान को लेकर विपक्षी नेताओं ने उन पर सवाल खड़े किए थे। पहले हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य ने कहा था कि हिमाचल की पवित्र भूमि पर गौमांस खाने वाले का चुनाव लड़ना अच्छा नहीं है। इसके बाद महाराष्ट्र में कांग्रेस के नेता विजय वडेट्‌टीवार ने भी कहा था कि कंगना को बीफ पसंद है और वह खाती हैं। कंगना का पूरा बयान पढ़िए…
Read More