महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर सोमवार को विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि सीता जी का हरण करने रावण भी भगवा पहनकर आया था। उन्होंने आगे कहा कि वह अपने आप को संत बताते हैं और भगवा कपड़े पहनते हैं। भगवा पहनकर गलत नीतियों का समर्थन करना गलत है। पटोले ने देश में चीन के कथित अतिक्रमण जैसे मामलों पर CM योगी की चुप्पी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि भारत मां पर दुश्मन देश कब्जा कर रहा है तब योगी आदित्यनाथ क्यों बात नहीं कर रहे हैं…
Read More