दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में गड्डर के जंगलों में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।पुलिस, सेना की 9 आरआर और सीआरपीएफ की एक जॉइंट टीम ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। इस दौरान एक जवान के घायल होने की खबर भी मिली है। जानकारी के मुताबिक जंगल में लश्कर के 2 से ज्यादा आतंकी छिपे हैं। दोनों ओर से गोलीबारी जारी है और अतिरिक्त सुरक्षा बल इलाके में भेजे गए हैं। तलाशी लेने गई टीम पर आतंकियों ने की गोलीबारी आतंकियों के छिपे होने की खबर मिलने के बाद टीम गड्‌डर के जंगलों में संदिग्ध स्थान के पास पहुंची। जहां छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने जवाबी फायरिंग की। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
Read More