राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा- मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं। मुझसे यह सवाल पूछने का कोई मतलब नहीं है। हर व्यक्ति की कुछ जिम्मेदारियां होती हैं। इसलिए मैं इस पर कोई कमेंट नहीं कर सकता। थरूर का यह बयान भाजपा की ओर से राहुल गांधी के विदेश दौरे की आलोचना के बाद आया। भाजपा ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान झूठ बोलते-बोलते थकने के बाद राहुल छुट्टी मनाने वियतनाम चले गए। भाजपा ने 3 दिन पहले राहुल का फ्लाइट के अंदर का वीडियो शेयर किया BJP ने दावा किया है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी वियतनाम गए हैं। पार्टी ने फ्लाइट के अंदर का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया है। वीडियो में एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है…
Read More
राहुल के विदेश दौरे पर सवाल,थरूर बोले-मैं ट्रैवल एजेंट नहीं:सभी की अपनी-अपनी जिम्मेदारियां होती हैं; भाजपा का दावा
