तमिलनाडु में चेन्नई के पोरुर में पुलिस ने गुरुवार को RSS के 39 स्वयंसेवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोप लगाया कि इन्होंने बिना अनुमति सरकारी स्कूल के मैदान पर शाखा लगाई। भाजपा ने पुलिस कार्रवाई की निंदा की और कहा कि इन्हें बिना शर्त रिहा किया जाना चाहिए। स्वयंसेवकों ने RSS शताब्दी वर्ष के मौके पर यह कार्यक्रम किया था। पुलिस ने कहा कि RSS के 39 स्वयंसेवकों इसलिए हिरासत में लिया गया क्योंकि उन्होंने बिना पूर्व अनुमति के अय्यप्पनथंगल सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गुरु पूजा और विशेष शाखा लगाई। पुलिस ने कहा है कि सरकारी स्कूल में कार्यक्रम करना नियमों का उल्लंघन है…
Read More
