उत्तराखंड के 13 जिलों में रावण का दहन किया जा रहा है। राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में बारिश के कारण रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले आधे ही जल पाए। इसी कारण सीएम पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम से जल्दी लौट गए। यहां 130 फीट ऊंचे पुतले का दहन हुआ। इससे पहले भी शाम करीब 4 बजे के बाद राजधानी में बारिश के कारण पुतले भीग गए थे। कार्यक्रम में शामिल होने आए लोग बारिश से बचने के लिए कुर्सियों का सहारा लेते नजर आए थे। इसके बाद सीएम धामी शाम 7 बजे के बाद देहरादून में लक्ष्मण चौक वेलफेयर सोसासटी द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव में पहुंचे…
Read More