अशोकनगर में एक सामुदायिक शौचालय पर ‘बाबर शौचालय’ नाम के पोस्टर लगाए गए हैं। ये पोस्टर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बबलू यादव और उनके साथियों ने बाईपास रोड पर स्थित नगर पालिका के बनाए शौचालय पर चिपकाए हैं। यादव ने बताया कि यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल में विधायक हुमायूं कबीर के बाबरी मस्जिद की नींव रखे जाने के विरोध में की गई है। उन्होंने बाबर को एक आक्रांता बताया। बीजेपी नेता ने कहा- जगह-जगह शौचालयों का नाम ‘बाबर शौचालय’ रखेंगे सोमवार को भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बबलू यादव ने कहा कि वे भविष्य में अन्य शौचालयों का नाम भी ‘बाबर शौचालय’ रखने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बाबर के नाम पर मस्जिद बनाई जाती है…
Read More