मध्यप्रदेश को मेट्रो और शहरी विकास के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। केंद्र सरकार ने इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को हरी झंडी दे दी है। इसकी घोषणा केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने शनिवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में की। बता दें कि खजराना से एयरपोर्ट तक मेट्रो ट्रैक भूमिगत बनेगा। 8.7 किलोमीटर लंबे ट्रैक में करीब 7 अंडरग्राउंड स्टेशन बनेंगे। मेट्रो कॉरपोरेशन के अफसरों का कहना है कि पूरा डिटेल प्लान तैयार किया जा रहा है। डीपीआर के बाद राशि समेत अन्य विषय के बारे में स्पष्ट होगा। इसी कार्यक्रम में भोपाल मेट्रोपोलिटन एरिया का आधिकारिक मैप लॉन्च किया गया। साथ ही ₹5800 करोड़ लागत के 262 विकास कार्यों का सिंगल क्लिक से भूमिपूजन-लोकार्पण हुआ। मुख्यमंत्री डॉ…
Read More