ओमान में भारतीय लड़कियों की रिप्लेसमेंट का चलन बढ़ने लगा है। ऐसा एक सच सामने आया है, जहां पर एक युवती ने अपनी चचेरी बहन को ओमान बुलाया और खुद भारत आ गई। पीड़ित युवती के परिवार ने राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल से मुलाकात की और बेटी की घर वापसी की गुहार लगाई। बाद में संत सीचेवाल के प्रयासों से ओमान में फंसी 4 भारतीय लड़कियों की सुरक्षित भारत वापसी संभव हो सकी। इनमें 3 लड़कियां पंजाब और एक केरल की है। शनिवार को निर्मल कुटिया सुल्तानपुर लोधी में संत सीचेवाल से मिलने पहुंची कपूरथला की पीड़िता ने आपबीती सुनाई। पीड़िता ने बताया कि वह मई 2024 में कजन बहन के जरिए ओमान गई थी। बाद में कजन भारत लौट आई और उसे वहां छोड़ दिया गया। ओमान पहुंचते उसका पासपोर्ट छीन लिया गया और 2 साल के अनुबंधों पर हस्ताक्षर करा लिए गए। कभी वेतन नहीं दिया गया। मारपीट और मानसिक प्रताड़ना दी जाती है पीड़िता ने बताया कि ओमान में उसे छोटी-छोटी बातों पर मारपीट…
Read More