कारगिल विजय दिवस के 26 साल पूरे होने पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली के नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे। उनके साथ तीनों सेना प्रमुख भी मौजूद रहे। राजनाथ ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। उधर लद्दाख के द्रास में आयोजित कार्यक्रम में दो केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और संजय सेठ ने हिस्सा लिया। मंत्रियों ने 1999 की लड़ाई में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। फिर पदयात्रा निकाली। 5 मई 1999 को पाकिस्तान की घुसपैठ के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच कारगिल की पहाड़ी चोटियों पर जंग हुई थी। युद्ध करीब 84 दिनों तक चला। 26 जुलाई 1999 को भारत की जीत के साथ युद्ध आधिकारिक तौर पर खत्म हुआ। इसमें भारतीय सैनिकों के बलिदान और वीरता को याद करते हुए हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। मोदी ने लिखा- यह दिन वीर सपूतों का साहस याद दिलाता है रक्षामंत्री ने लिखा- भारत शहीदों का हमेशा आभारी रहेगा
कारगिल विजय दिवस पर…
Read More