पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में सेमीकंडक्टर उद्योग से जुड़े प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और साफ कहा कि राज्य को देश का अग्रणी सेमीकंडक्टर हब बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंजाब में मजबूत सेमीकंडक्टर ईको-सिस्टम के विकास के लिए सरकार हरसंभव प्रयास करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेमीकंडक्टर चिप्स आज हर आधुनिक तकनीक का मूल आधार बन चुकी हैं और ये बुनियादी डिवाइस से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक को ताकत देती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यह उद्योग वर्तमान में देश की अर्थव्यवस्था में 20-23% की वार्षिक दर से योगदान दे रहा है। सीएम मान ने स्पष्ट किया कि भारत सेमीकंडक्टर निर्माण और डिजाइन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और पंजाब को इस दौड़ में अग्रणी बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। कई उद्योग को मिलेगा बल यह इलेक्ट्रॉनिक्स…
Read More
पंजाब बनेगा सेमीकंडक्टर हब:CM मान ने की बैठक, मोहाली में पार्क बनाने की घोषणा की, AI से लेकर हेल्थ तक क
