कनाडा के सरे शहर में कॉमेडियन कपिल शर्मा के नए कैफे ‘कैप्स कैफे’ पर हुई फायरिंग के मामले में खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) ने 2 पन्नों का पत्र जारी किया। संगठन ने कहा कि उनका जबरन वसूली, धमकियों या हिंसा की किसी घटना से कोई लेना-देना नहीं है। हमने कोई हमला नहीं कराया। इस तरह संगठन का नाम घसीटना गलत है। 10 जुलाई की रात कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर 9 राउंड फायरिंग की गई थी। इस कैफे का उद्घाटन कपिल शर्मा ने 7 जुलाई को किया था। तब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लाडी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। BKI से जुड़ा हरजीत सिंह भारत में NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल है। जानिए BKI ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा…
Read More