पंजाब और हरियाणा के शंभू व खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को लेकर 14 फरवरी को चंडीगढ़ में मीटिंग होगी। शनिवार को कृषि और किसान कल्याण विभाग के जॉइंट सेक्रेटरी प्रियरंजन खनौरी बॉर्डर पर पहुंचे। यहां उन्होंने आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मुलाकात कर मीटिंग का न्योता दिया। इसके बाद डल्लेवाल मेडिकल सुविधा लेने को राजी हो गए। उन्हें ग्लूकोज लगाया गया। डल्लेवाल के अनशन का आज 55वां दिन हैं। न्योते में लिखा कि भारतीय किसान यूनियन (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा की मांगों को लेकर भारत सरकार और पंजाब सरकार के मंत्रियों की बैठक 14 फरवरी को चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में होगी। हम आशा करते हैं कि डल्लेवाल जल्द अपना अनशन खत्म करेंगे और बैठक में शामिल होंगे। मीडिया से बातचीत करते हुए प्रियरंजन ने कहा कि केंद्र को आमरण अनशन पर बैठे डल्लेवाल की सेहत की फिक्र है। हम यहां आए हैं ताकि कोई रास्ता निकल सके। केंद्रीय अधिकारियों ने डल्लेवाल से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की थी…
Read More