प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दो दिन के गुजरात दौरे पर आ रहे हैं। पीएम आज सूरत के लिंबायत इलाके के नीलगिरी ग्राउंड में एक भव्य जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले सूरत एयरपोर्ट से अठवागेट और अठवागेट से लिंबायत तक उनका करीब 3 किमी लंबा रोड शो होगा। इस दौरान उनके स्वागत के लिए हर 100 मीटर पर 30 मंच बनाए गए हैं। कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोगों के जुटने की संभावना है। कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए बसों और वाहनों का इंतजाम किया गया है। दूसरी तरफ सुरक्षा को लेकर पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत ने अधिसूचना जारी कर 7 मार्च दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम पूरा होने तक शहरी क्षेत्र को ’नो ड्रोन फ्लाई जोन’ घोषित किया है। इस क्षेत्र में रिमोट-नियंत्रित ड्रोन…
Read More
दो दिन के गुजरात दौरे पर PM मोदी:आज सूरत में 3 किमी लंबा रोड शो, जनसभा के बाद कई कार्यक्रमों में होंगे
