दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। केजरीवाल ने ED की गिरफ्तारी को चुनौती दी है। जांच एजेंसी ने 21 मार्च को केजरीवाल को अरेस्ट किया था। सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को केजरीवाल को 21 दिन यानी एक जून तक अंतरिम जमानत दी है। 2 जून को उन्हें सरेंडर करना होगा। सुप्रीम कोर्ट में इस याचिका पर 16 मई को भी सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत देने पर कहा कि उन्हें कोई विशेष छूट नहीं दी गई है। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच ने कहा कि हमने अपने फैसले में कहा था कि हमें यह न्यायसंगत लगा था। हालांकि कोर्ट ने यह भी कहा कि इस फैसले की आलोचनात्मक समीक्षा का हम स्वागत करते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था- अगले हफ्ते बहस जारी रहेगी
सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को कहा था…
Read More
केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई:ED की गिरफ्तारी को चुनौती दी; कोर्ट ने कहा था
