भरतपुर के हलैना के पास नेशनल हाईवे पर जयपुर जा रही बस आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। इस भीषण सड़क हादसे में 4 महिलाओं की मौत हो गई। 13 यात्री घायल हो गए हैं। हलैना थाना इंचार्ज बृजेंद्र शर्मा ने बताया- हादसा आज दोपहर 1:30 बजे हुआ। घायलों को हलैना हॉस्पिटल लेकर गए। 13 में से 8 घायलों को भरतपुर के आरबीएम हॉस्पिटल रेफर किया गया है। 5 घायलों का इलाज हलैना हॉस्पिटल में चल रहा है। हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस के ड्राइवर और कंडक्टर घायल हैं। ट्रक ड्राइवर फरार है। बस उत्तर प्रदेश (यूपी) परिवहन के अलीगढ़ डिपो की है। वह अलीगढ़ से जयपुर जा रही थी। ट्रक भी जयपुर की तरफ जा रहा था। उसमें लकड़ियां भरी हुई थीं। इनपुट- लक्ष्मण देशवाल…
Read More