2 मई से बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही यात्रा शुरू हो जाएगी। यात्रा के लिए सभी तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं धाम में अभी भी चारों तरफ भारी बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है। गौरीकुंड से केदारनाथ के पैदल मार्ग में बड़े-बड़े ग्लेशियर बने हुए हैं। जहां से केदारनाथ जाने वाले पैदल यात्रियों को गुजरना होगा। बर्फ काटकर 8 से 10 फीट गहरा रास्ता बनाया जा रहा इन हिमखंडो को काटकर लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी रास्ता तैयार कर रहे हैं। जिसे पूरा करने में महीने भर का समय लगेगा। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर रामबाड़ा से लिनचोली के बीच पसरे विशालकाय हिमखंड काटे जा रहे है। इन ग्लेशियर को काटकर मजदूर 8 से 10 फीट बर्फ के बीच रास्ता तैयार कर रहे हैं। जहां से केदारनाथ जाने वाले यात्री गुजरेंगे। फरवरी -मार्च में हुई थी जमकर बर्फबारी दरअसल…
Read More
केदारनाथ में बर्फ काटकर तैयार हो रहा रास्ता:बाबा के दर्शन के लिए ग्लेशियरों के बीच से होकर गुजरें
