कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को कहा कि PM ऑफिस और केंद्रीय गृह मंत्रालय गवर्नरों को निर्देश दे रहे हैं। खड़गे ने भाजपा सरकार पर कांग्रेस की सत्ता वाले और दूसरी गैर-BJP राज्य सरकारों को परेशान करने के लिए गवर्नरों को कठपुतली बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कर्नाटक के हुबली में एक जनसभा के दौरान लोगों से आने वाले सभी चुनावों में BJP के खिलाफ वोट करने की अपील की और चेतावनी दी कि ऐसा न करने पर तानाशाही शासन आ सकता है। खड़गे ने कहा कि राज्यपालों को कहा जाता है कि वे सिद्धारमैया या कांग्रेस सरकार द्वारा तैयार भाषण विधानसभा के जॉइंट सेशन में न पढ़ें। उन्होंने कहा कि ऐसा सिर्फ कर्नाटक में ही नहीं हुआ…
Read More
खड़गे बोले-बीजेपी सरकारों को परेशान करते हैं, उन्हें पीएम ऑफिस से ऑर्डर मिल रहे
