आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के निशाने पर अब पंजाब की युवा और किशोर हैं। पन्नू ने एक वीडियो जारी कर पंजाब के जेन-Z (नई जेनरेशन) को देश के खिलाफ भड़काने की कोशिश की है और उन्हें SFJ की मुहिम से जुड़ने काे कहा है। यही नहीं पन्नू ने धमकी दी है कि पंजाब के स्कूल-कॉलेजों में 12 जनवरी से राष्ट्रगान बंद कर दिया जाएगा। पन्नू ने अपने भड़काऊ बयान में पंजाब को हिंदुस्तान के कब्जे वाला पंजाब बताया है और उसे आजाद करने की बात कही है। अपनी इस नापाक मुहिम के लिए ही वो पंजाब के जेन-Z को बहका रहा है। युवाओं को भड़काने के लिए पन्नू ने दावा किया कि पंजाब के युवा अपने राज्य को छोड़कर विदेशों में बसना चाहते हैं। ये युवा वहां उसके संगठन से जुड़ रहे हैं…
Read More
खालिस्तानी आतंकी की राष्ट्रगान को लेकर धमकी:बोला-कॉलेजों में ‘देह शिवा बर मोहे इहे’ गाएं; हिंदी भी हटाएंगे
