गुजरात के नवसारी में लगे मेले में रविवार रात एक झूला टूटकर गिर गया। इस हादसे में 2 बच्चों समेत 5 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, राइड संचालक की हालत गंभीर होने के चलते उसे सूरत के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया है। मेला बिलिमोरा के सोमनाथ मंदिर में लगा हुआ है। मेले की अनुमति शिवम एजेंसी ने ली थी। इस एजेंसी के मालिक विरल पीठवा मूल रूप से सुरेंद्रनगर के निवासी हैं। शिवम एजेंसी ने पहली बार बिलिमोरा मेले में सात अलग-अलग झूलों की परमिशन ली थी। हादसे के बाद…
Read More