गुजरात के अमरेली साइबर क्राइम पने मोबाइल एप्लिकेशन के ज़रिए चल रहे करोड़ों रुपए के निवेश घोटाले का भंडाफोड़ किया है। मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच टीम ने बताया कि आरोपियों ने ‘एसडी पे’और ‘अपना पे’ नाम के प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हुए देशभर में 15 लाख से 25 लाख लोगों को निशाना बनाया। इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए डेली कैशबैक और 30% रेफरल बोनस का लालच देकर लोगों को फंसाया गया। अधिकारियों द्वारा की गई वित्तीय जांच में लगभग 634 करोड़ रुपए के संदिग्ध लेनदेन का पता चला है।
0.15% तक का डेली रिटर्न देने का लालच लोगों को फंसाने के लिए इस ठगी वाली योजना का डिजिटल चैनलों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर बड़े पैमाने पर प्रचार किया गया…
Read More