केरल हाईकोर्ट आज वायनाड लैंडस्लाइड पर सुनवाई करेगा। 30 जुलाई को वायनाड में हुए लैंड स्लाइड और उसमें हुई 400 लोगों की मौत पर खुद एक्शन लिया। इस हादसे के 10 दिन बाद 138 लोग अब भी लापता है, जबकि हजारों बेघर हो गए हैं। जस्टिस जयशंकरन नांबियार और जस्टिस वीएम श्यामकुमार की बेंच ने रजिस्ट्री को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने महाधिवक्ता को तलब किया और उन्हें कानून सहित मामलों पर विचार करने कहा। यह भी कहा कि सरकार को सोचना चाहिए कि अवैध खनन और बाढ़ जैसी चीजों को रोकने के लिए कानूनी तौर पर क्या किया जा सकता है। हाईकोर्ट ने कहा- केरल में कई जगह सेंसेटिव जोन
बेंच ने कहा कि केरल के कुछ क्षेत्र ईको सेंसेटिव जोन हैं। इस पर फिर से सोचने की जरूरत है कि क्या यहां सस्टेनेबल डेवलपमेंट संभव है। यदि जरूरी हो तो इन मामलों में मौजूदा नियमों और विनियमों को निरस्त किया जाना चाहिए। पिछले 24 घंटे के अपडेट्स…
Read More
