दिल्ली हाईकोर्ट आज पूर्व ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा। पूजा के खिलाफ धोखाधड़ी और गलत तरीके से OBC और दिव्यांगता कोटे का फायदा लेने का आरोप है। पूजा की याचिका पर जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद की बेंच में सुनवाई होनी है। खेडकर ने रिजर्वेशन का फायदा उठाने के लिए यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 के लिए दिए आवेदन में गलत जानकारी दी थी। 31 जुलाई को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने खेडकर की उम्मीदवारी रद्द कर दी और उन्हें भविष्य में होने वाले सभी एग्जाम के लिए डिस्क्वालिफाई कर दिया। 1 अगस्त को पटियाला हाउस कोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था और कहा था कि उनके खिलाफ गंभीर आरोप हैं…
Read More