तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी आज (13 जुलाई) पहली बार मुंबई दौरे पर रहेंगे। शाम करीब 5 बजकर 30 मिनट पर पीएम मुंबई के गोरेगांव स्थित नेस्को प्रदर्शनी केंद्र पहुंचेंगे। यहां वो सड़क, रेलवे और पोर्ट सेक्टर की 29,400 करोड़ रुपए से अधिक की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी बांद्रा कुर्ला काम्प्लेक्स में इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (INS) टावर्स का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) की ठाणे-बोरीवली प्रोजेक्ट और BMC की गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। दोनों ही प्रोजेक्ट में ट्विन टनल हैं। MMRDA के प्रवक्ता के मुताबिक…
Read More