पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में मछुआरों ने तेज बहाव में बह रहे हाथी के एक बच्चे की जान बचाई। गजोल्डोबा बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद हाथियों का झुंड तीस्ता नदी पार कर रहा था, तभी तेज धारा में बच्चा झुंड से अलग हो गया। तीस्ता नदी में मछली पकड़ रहे पांच मछुआरों ने बच्चे को पानी में संघर्ष करते देखा। उन्होंने दो नावों से करीब 4 किलोमीटर तक उसका पीछा किया। इसके बाद तीन मछुआरे पानी में उतरे और बच्चे को नाव पर खींचकर सुरक्षित बाहर निकाला। नाव में हाथी का बच्चा एक मछुआरे से लिपट गया। बच्चे को वन विभाग को सौंप दिया गया। उसे तुरंत इलाज दिया गया और उसकी मां की तलाश शुरू की गई। करीब दो घंटे बाद वन विभाग…
Read More