महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट रविवार सुबह हैक कर लिया गया। हैकर्स ने उनके सोशल मीडिया हैंडल से पाकिस्तान और तुर्की के झंडों की तस्वीरें पोस्ट कीं । शिंदे के कार्यालय के अधिकारियों ने तुरंत साइबर क्राइम पुलिस को सूचना दी । उनकी टीम ने कहा- शिकायत के बाद 30 से 45 मिनट के अंदर अकाउंट का कंट्रोल हमें वापस मिल गया। अधिकारियों ने कहा- कोई संवेदनशीन जानकारी शेयर नहीं हुई महाराष्ट्र साइबर सेल इस मामले की जांच कर रहा है और हैकिंग के पीछे के लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि हैकिंग के दौरान कोई संवेदनशील जानकारी शेयर नहीं हुई है । अकाउंट अब पूरी तरह से सुरक्षित है और सामान्य रूप से काम कर रहा है। आज होने वाले भारत पाकिस्तान मैच के चलते तुरंत हरकत में आया साइबर सेल आज एशिया कप में भारत पाकिस्तान के बीच दूसरा मैच खेला जाना है। इसको लेकर साइबर सेल सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए है। इस बीच रविवार सुबह उपमुख्यमंत्री के अकाउंट से पाकिस्तान और तुर्की के झंडे पोस्ट होने से साइबर सेल तुरंत हरकत में आया। हालांकि अकाउंट को रीस्टोर करने में उन्हें 45 मिनट का समय लग गया। भारत में सबसे ज्यादा फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट हुए हैक भारत में 2025 में 42.9 करोड़ सोशल मीडिया अकाउंट हैक किए गए…
Read More
