गुजरात में सूरत पुलिस ने स्पर्म व्हेल की उल्टी यानी एम्बरग्रीस के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया है। इस दुर्लभ और बहुमूल्य पदार्थ की मात्रा 2.904 किलोग्राम है, जिसकी इंटरनेशनल मार्केट में अनुमानित कीमत 5.72 करोड़ रुपए है। पुलिस के मुताबिक आरोपी विपुल खेती करता है और उसे एंटीक चीजों संग्रहण करने का शौकीन और जानकार भी है। यही कारण था कि समुद्र किनारे मिला यह मोम जैसा पदार्थ वह पहचान सका और बेचने की फिराक में था। एंबरग्रीस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारी कीमत इसे तस्करों का पसंदीदा बनाती है। हालांकि भारत समेत कई देशों में यह पूरी तरह गैरकानूनी है। कैसे मिला एंबरग्रीस
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि करीब चार महीने पहले उसे भावनगर के हाथब गांव के समुद्र किनारे यह पदार्थ मिला। शुरुआत में उसे इसकी सही कीमत का अंदाजा नहीं था…
Read More
सूरत में व्हेल मछली की उल्टी बेचने वाला पकड़ाया:भावनगर में समुद्र किनारे मिला था 6 किलो एम्बरग्री
