जैसलमेर में सैन्य अभ्यास के दौरान मिसाइल मिस फायर हो गई। टारगेट से मिस हुई मिसाइल रेंज के पास ही भादरिया गांव के पास गिरी। मिसाइल गिरते ही तेज धमाका हुआ। इससे आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। घटना शनिवार शाम 4 बजे पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज की है। सूचना पर स्थानीय पुलिस और सेना की टीम मौके पर पहुंची। मिसाइल के पिछले हिस्से के मलबे को पिकअप गाड़ी में लादकर फील्ड फायरिंग रेंज में ले गए। बाकी के टुकड़ों की तलाश की जा रही है। देखें मिस फायर्ड मिसाइल के फोटो…
Read More