अमरोहा में हिल्टन कॉन्वेंट स्कूल में नॉनवेज लेकर जाने वाले बच्चे का विवाद के बाद अब दूसरे स्कूल में एडमिशन कराया जाएगा। इसी स्कूल में उसके दो भाई भी पढ़ेंगे। वहीं, हिल्टन स्कूल में बच्चे की बकाया छह महीने की 37 हजार रुपए फीस भी हिल्टन स्कूल ने माफ कर दी है। विवाद के बाद बच्चे की मां ने ही किसी दूसरे स्कूल में अपने बच्चे के एडमिशन की मांग रखी थी। साथ ही बकाया छह महीने की फीस भी माफ करने के लिए कहा था। डीआईओएस ने सभी मांगें मान लीं। एडमिशन समेत छह महीने की फीस माफ कर दी गई है। डीआईओएस ने अपनी जांच में महिला के आरोपों को गलत बताया। हालांकि…
Read More