आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के हार्ट का ऑपरेशन किया गया है। बुधवार को मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है। लालू के दिल में ब्लॉकेज के बाद ये ऑपरेशन किया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि अभी उनकी स्थिति ठीक है। 10 सितंबर को एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में उन्हें भर्ती कराया गया था। बुधवार को लालू यादव की एंजियोप्लास्टी की गई। इससे पहले 27 अगस्त 2014 को एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में लालू यादव की ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी। फेमस कार्डियक सर्जन रामाकांत पांड्या की देखरेख में 20 डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी की थी। यह सर्जरी 6 घंटे से ज्यादा देर तक चली थी। इस दौरान लालू का एऑर्टिक (aortic) वॉल्व बदला गया था। इससे पहले जुलाई महीने में भी लालू यादव की तबीयत बिगड़ी थी। यूरिन करने में परेशानी के बाद दिल्ली के AIIMS में उन्हें भर्ती कराया था। सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था 2 साल पहले सिंगापुर में लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने उनको अपनी एक किडनी डोनेट की थी। दोनों की सर्जरी की गई थी। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू की सेहत में काफी सुधार दिखा।
रोहिणी आचार्य जब सारण से लोकसभा का चुनाव लड़ रही थीं…
Read More
