पुणे (महाराष्ट्र) में चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की आरोपी मंगेतर सिया गोयल का बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी (23) जोधपुर का रहने वाला है। दैनिक भास्कर सबसे पहले यह खुलासा कर रहा है। चेतन का बिलाड़ा कस्बे के पलासनी गांव में पैतृक घर है। पिता की पुणे में किराना-परचून (ड्राई फ्रूट्स) की दुकान है। उनकी शॉप के सामने ही सिया के पिता का प्रॉपर्टी बिजनेस का ऑफिस है। चेतन सिया के कॉलेज में पढ़ता था। सिया पिता के ऑफिस आती-जाती रहती थी। इसी दौरान वह चेतन के संपर्क में आई। हत्याकांड में नाम सामने आने के बाद भास्कर टीम चेतन के पैतृक गांव पहुंची। चेतन का परिवार (ताऊ) भी इस घटना से सदमे में है। उन्होंने कहा- यदि चेतन दोषी है तो उसे सजा मिलेगी। गांव में चेतन के कुछ दोस्तों से Exclusive जानकारियां मिलीं। चेतन हत्याकांड से पहले अपनी गर्लफ्रेंड सिया को जोधपुर घुमाने लाया था। एक महीना पहले दोनों ने उदयपुर वो लग्जरी होटल भी देखा था…
Read More