नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने ‘स्पेशल कैंपेन 5.0’ के तहत क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज शुरू किया है। इस अभियान के तहत अगर किसी भी नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के पास मौजूद टॉयलेट गंदे मिलते हैं तो कस्टमर इसकी NHAI के ऐप पर रिपोर्ट कर सकते हैं। NHAI शिकायत की जांच करेगा और अगर इसे सही पाया गया तो शिकायत करने वाले की कार पर लगे FASTag में 1000 रुपए भेज दिए जाएंगे। ये अभियान 31 अक्टूबर 2025 तक चलाया जाएगा। जियो-टैग्ड फोटो ही मान्य होगी यह पहल सभी नेशनल हाईवे का इस्तेमाल करने वालों के लिए हैं। यूजर को ‘राजमार्गयात्रा’ एप के नए अपडेट को डाउनलोड करना होगा। एप के माध्यम से गंदे टॉयलेट की जियो-टैग्ड फोटो अपलोड करनी होगी। फोटो अपलोड करने के बाद यूजर को अपना नाम…
Read More