दिल्ली में लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर विमेन (LSR) ने मंगलवार दोपहर से फिजिकल क्लास बंद कर ऑनलाइन क्लास शुरू कर दीं। कॉलेज ने कालकाजी इलाके के आस्था कुंज पार्क में 17 साल की लड़की से गैंगरेप के बाद यह फैसला लिया। मंगलवार को पुलिस ने कॉलेज के पिछले गेट के पास मामले के एक आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। पुलिस एनकाउंटर गेट से करीब 50 मीटर दूर हुई। इसके बाद कॉलेज ने पढ़ाई ऑनलाइन कर दी। कॉलेज प्रशासन ने कहा है कि छात्रों की सुरक्षा और उनका मानसिक-सामाजिक कल्याण उसकी प्राथमिकता है। छात्रों की मदद के लिए फैकल्टी मेंटर्स और काउंसलर्स को उपलब्ध रहने के निर्देश दिए गए हैं। 21 सितंबर: 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप दिल्ली पुलिस के मुताबिक…
Read More
दिल्ली-गैंगरेप के बाद लेडी श्रीराम कॉलेज में क्लासेस बंद:ऑनलाइन पढ़ाई शुरू; गेट के पास गैंगरेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद फैसला
