राहुल गांधी शुक्रवार को गुजरात दौरे पर रहेंगे। वे आज जूनागढ़ के प्रेरणाधाम में हो रहे कांग्रेस के प्रशिक्षण शिवर में शामिल होंगे। राहुल गांधी दोपहर 1 बजे केशोद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग से जूनागढ़ के भवनाथ में स्थित प्रेरणाधाम पहुंचेंगे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे
इसके बाद राहुल गांधी दोपहर 2 बजे शिविर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। कांग्रेस का यह ट्रेनिंग कैंप गुजरात में कांग्रेस के नवनियुक्त शहर-जिला अध्यक्षों के लिए हो रहा है। शिविर 10 से 19 सितंबर तक होगा। कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने की। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा- गुजरात में ही नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति को झूला झुलाया था। लेकिन जब चीन ने हमारे सैनिकों पर हमला किया…
Read More
राहुल गांधी आज गुजरात आएंगे:जूनागढ़ में कांग्रेस के शिविर में भाग लेंगे, राज्य के शहर-जिला अध्यक्ष
