हिमाचल में भारी बारिश नहीं थम रही। प्रदेश में तीन दिन तक बारिश से राहत के आसार नहीं है। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे तक तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। आज ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, शिमला और सिरमौर में बारिश की चेतावनी है। वहीं कुल्लू जिले के मनाली और बंजार सब डिवीजन में स्कूल-कॉलेज आज बंद रहेंगे। इस मानसून सीजन (1 जून से 11 सितंबर) में सामान्य से 43 प्रतिशत अधिक बादल बरस चुके हैं। इस अवधि में 674.2 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है…
Read More
