दिल्ली ब्लास्ट मामले में मध्य प्रदेश के महू के मूल निवासी जवाद अहमद सिद्दीकी को पुलिस तलाश रही है। जवाद फरीदाबाद की उस अल फलाह यूनिवर्सिटी का संस्थापक चेयरमैन है, जिसमें धमाके का मुख्य आरोपी डॉ. उमर नबी पढ़ाता था। वह अल फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट का संचालक भी है। जवाद का आतंकी कनेक्शन जांचने के लिए दिल्ली पुलिस की एक टीम आज महू पहुंच रही है। ये टीम महू के कायस्थ मोहल्ले में बने जवाद के परिवार के मकान की तलाशी भी लेगी। पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ भी करेगी। जांच के दौरान पता लगा है कि जवाद ने सबसे पहले महू में अल फलाह इन्वेस्टमेंट कंपनी के नाम से कारोबार शुरू किया था। मुनाफे का लालच देकर लोगों से निवेश कराया। फिर 2001 में आर्थिक गड़बड़ी के बाद परिवार समेत दिल्ली भाग गया। फरीदाबाद में अल फलाह यूनिवर्सिटी की शुरुआत की। पिता शहर काजी रहे…
Read More
दिल्ली ब्लास्ट
