पीएम नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल और असम के दो दिन के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वे बंगाल में 3,200 करोड़ रुपए और असम में 15,600 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे। मोदी सुबह करीब 11:15 बजे पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के राणाघाट में पहुंचेंगे। यहां वे नेशनल हाईवे-34 के बराजागुली–कृष्णनगर सेक्शन के 66.7 किलोमीटर लंबे फोर-लेन कार्य का उद्घाटन करेंगे। यहां वे एक जनसभा में भी बोलेंगे। इसके साथ ही वह उत्तर 24 परगना जिले में नेशनल हाईवे-34 के बरासात–बराजागुली सेक्शन के 17.6 किलोमीटर लंबे फोर-लेन कार्य की आधारशिला भी रखेंगे। इससे कोलकाता–सिलीगुड़ी के बीच संपर्क मजबूत होगा और बेहतर सड़क से सफर 2 घंटे कम होगा। साथ ही इकोनॉमी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। मोदी शनिवार शाम को दो दिन के दौरे पर असम के गुवाहाटी पहुंचेंगे। यहां वे गोपीनाथ बारदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे। यह देश का पहला प्रकृति-थीम वाला एयरपोर्ट टर्मिनल है…
Read More