पुणे में खड़ी बस में 26 साल की महिला के साथ हुए रेप का आरोपी महाराष्ट्र के शिरूर से गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, वह एक फॉर्म में छुपा था। खाना लेने के लिए बाहर आया, तभी लोगों ने उसे पहचान लिया और पुलिस को सूचना दी दी। आरोपी दत्तात्रेय रामदास गडे ने 25 फरवरी को सरकारी स्वारगेट डिपो में इस वारदात को अंजाम दिया था। उस पर 1 लाख रुपए का इनाम था। डिपो मैनेजर के खिलाफ जांच के आदेश घटना के बाद महाराष्ट्र के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर प्रताप सरनाइक ने असिस्टेंट ट्रांसपोर्ट सुपरिटेंडेंट और बस डिपो मैनेजर के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने पर इन्हें सस्पेंड किया जाएगा। उन्होंने बस डिपो पर तैनात पुराने सुरक्षाकर्मियों को हटाने का भी निर्देश दिया। पुणे सिटी पुलिस ने कहा कि क्राइम ब्रांच यूनिट की 8 टीमें और स्वारगेट पुलिस स्टेशन की 5 टीमें आरोपी की तलाश कर रही हैं। टीमों को जिले से बाहर भी भेजा गया है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकनकर ने कहा- घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस ने शिकायत पर फौरन कार्रवाई की है। आरोपी दो-तीन दिनों में पकड़ा जाएगा। पीड़ित से आरोपी ने कहा था- दीदी कहां जा रही हो
पुणे की डिप्टी कमिश्नर स्मार्तना पाटिल के मुताबिक 26 साल की महिला घरों में काम करती है। वह अपने गांव जाने के लिए 25 फरवरी सुबह 5 बजे के आसपास बस का इंतजार कर रही थी। आरोपी ने उसे दीदी कहकर पूछा कि कहां जा रही हो…
Read More