भारत को पैरा ओलिंपिक में रजत पदक दिलाने वाले निषाद कुमार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर बात कर बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने निषाद से लगभग 3 मिनट 13 सेकेंड तक बात की। हिमाचल के बेटे एवं भारतीय एथेलीट निषाद कुमार ने दूसरी बार देश को पदक दिलाया है। प्रधानमंत्री के फोन ने निषाद की खुशी को दोगुना कर दिया। निषाद कुमार ने पुरुषों की टी47 ऊंची कूद स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। रविवार की शाम हुए मुकाबले में निषाद ने 2.04 मीटर ऊंची छलांग लगाकर पेरिस पैरा ओलिंपिक खेलों में यह पदक दिलाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व निषाद के बीच बात के अंश…
Read More