छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच सुबह मुठभेड़ हुई है। तेलंगाना की ग्रेहाउंड फोर्स ने 2 महिला नक्सली समेत 6 माओवादियों को ढेर कर दिया है, जबकि कुछ नक्सली घायल बताए जा रहे हैं। वहीं दो जवानों को भी गोली लगी है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। तेलंगाना पुलिस को सूचना मिली थी कोत्तागुडेम जिले के गुंडाला-करकागुडेम इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर ग्रेहाउंड की फोर्स को एक दिन पहले सर्च ऑपरेशन के लिए भेजा गया था। जवानों ने 6 शव किए बरामद जवान आज सुबह ही नक्सलियों के ठिकाने पर पहुंचे। जहां नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई। जवानों ने 6 डेडबॉडी बरामद कर लिया है दंतेवाड़ा में 59 लाख रुपए के माओवादी ढेर 3 सितंबर को दंतेवाड़ा जिले में बैलाडीला की पहाड़ियों के नीचे बसे गांवों के जंगल में मुठभेड़ हुई थी। जवानों ने तेलंगाना के रहने वाले DKSZC रणधीर समेत 9 माओवादियों को ढेर किया था। रणधीर पर 25 लाख रुपए का इनाम था। मारे गए सभी कुल 59 लाख रुपए के इनामी नक्सली हैं। इससे संबंधित और भी खबरें…
Read More
