बेंगलुरु में दिल्ली के श्रद्धा वालकर हत्याकांड जैसा केस सामने आया है। यहां शनिवार को किराए के घर में रहने वाली 29 साल की महिला महालक्ष्मी की लाश मिली। उसके शव के 30 से अधिक टुकड़े करके फ्रिज में रखे गए थे। बेंगलुरु वेस्ट के एडिशनल पुलिस कमिश्नर एन सतीश कुमार ने कहा- घटना व्यालिकेवल पुलिस थाना क्षेत्र के मल्लेश्वरम इलाके की है। ऐसा लग रहा है जैसे हत्या 4-5 दिन पहले की गई है। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी पहुंची। उन्होंने बताया महालक्ष्मी दूसरे राज्य की रहने वाली थी…
Read More