अनूपपुर में ओरिएंट पेपर मिल की सोडा फैक्ट्री में क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया। इससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और उल्टी की शिकायत होने लगी। गैस रिसाव से कंपनी के कर्मचारी समेत आसपास रहने वाले करीब 60 से 70 लोग प्रभावित हुए हैं। घटना शनिवार करीब 8 बजे बरगवा क्षेत्र की है। सभी लोगों को पहले सोडा फैक्ट्री में स्थित डिस्पेंसरी ले जाया गया। वहां डॉक्टर मौजूद नहीं थे। कंपाउंडर एचडी शुक्ला ने लोगों का प्राथमिक इलाज किया। इनमें दो लोग अरुण विश्वकर्मा और विश्वनाथ कहार की हालात गंभीर है। उन्हें शहडोल मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया है। फैक्ट्री के आसपास अफरा-तफरी
फैक्ट्री डिस्पेंसरी में एक मात्र एंबुलेंस है। इसी एंबुलेंस से लोगों को बारी-बारी से फैक्ट्री से शहडोल स्थित कंपनी के अस्पताल ले जाया जा रहा है। इसके चलते लोगों की एंबुलेंस ड्राइवर से भी बहस के बाद हाथापाई की नौबत भी आ गई। फिलहाल फैक्ट्री कैंपस में अफरा-तफरी का माहौल है। 5 तस्वीरों में देखिए वहां के हालातL कंपनी की हैं दो यूनिट
बताया जा रहा है कि शहडोल जिले में स्थित ओरिएंट पेपर मिल की दो यूनिट हैं। हादसा कंपनी की दूसरी यूनिट अनूपपुर स्थित सोडा कास्टिंग फैक्ट्री में हुआ। फैक्ट्री की स्थापना 50 से 60 साल पहले की गई थी। इस यूनिट में 5 महीने पहले भी क्लोरीन गैस का रिसाव हुआ था। जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया पर कहा-हालात काबू में
अनूपपुर जिला कलेक्टर हसन पंचोली के सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया गया कि अनूपपुर में ओरिएंट पेपर मिल की सोडा फैक्ट्री में रात 8 बजे क्लोरीन गैस का रिसाव हुआ था। जिसे तुरंत रोक दिया था। करीब 20 लोगों की आंखों में जलन आदि की शिकायत हुई थी। जिला प्रशासन की टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर 12 लोगों को मेडिकल कॉलेज शहडोल में भर्ती कराया। अब सभी की स्थिति सामान्य है। कोई गंभीर नहीं है। प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है। एंबुलेंस भी उपलब्ध है। निगरानी रखी जा रही है। नगर परिषद अध्यक्ष बोलीं- कंपनी की लापरवाही
नगर परिषद बरगवा अमलाई की अध्यक्ष गीता गुप्ता ने बताया कि यह हादसा कंपनी के खराब मेंटेनेंस और लापरवाही का नतीजा हैं। सोडा फैक्ट्री हमेशा ही गैस का रिसाव होता हैं। शनिवार को गैस का रिसाव ज्यादा होने की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। सोडा फैक्ट्री में कोई भी मेडिकल फैसिलिटी नहीं है।…
Read More
