पुणे (महाराष्ट्र) के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की आरोपी सिया गोयल अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी (23) के साथ उदयपुर भी आई थी। सिया को झीलों की नगरी उदयपुर की खूबसूरती इतनी पसंद आई थी कि उसने केतन अग्रवाल से उदयपुर में ही शादी करने की जिद की थी। सिया की इसी जिद और बात को मानकर केतन ने उदयपुर के मशहूर ‘अनंता रिसॉर्ट’ को डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए फाइनल किया था। इस हाई-प्रोफाइल डेस्टिनेशन वेडिंग का कुल बजट करीब 5 करोड़ रुपए तय हुआ था। अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित इस आलीशान रिसॉर्ट में 3 दिन और 2 रात का पैकेज करीब 3 करोड़ रुपए में बुक भी हो चुका था। शादी की लोकेशन बॉयफ्रेंड को दिखाने लाई थी सिया पुणे पुलिस की पूछताछ में सामने आया- सिया गोयल अपने मंगेतर केतन के पैसों (खर्च) से होने वाली शादी की आलीशान लोकेशन दिखाने के लिए अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी को लेकर उदयपुर आई थी। दोनों फ्लाइट से उदयपुर आए थे। उसी दिन वापस भी चले गए थे। उदयपुर एयरपोर्ट पर चेतन के परिचितों ने दोनों को एक साथ देखा था। इससे दोनों के उदयपुर में एक साथ होने की बात पूरी तरह पक्की हो गई। सगाई से पहले बॉयफ्रेंड संग किया था ग्रुप ट्रिप पुणे पुलिस की पूछताछ में सिया ने कबूल किया है कि फरवरी में केतन से सगाई होने से पहले…
Read More